बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में सहायक भूवैज्ञानिक, खान अधिकारी समेत 5 पदों पर भर्ती, 20 मार्च तक करें आवेदन

उत्तराखंड में सहायक भूवैज्ञानिक, खान अधिकारी समेत 5 पदों पर भर्ती, 20 मार्च तक करें आवेदन

UKPSC Latest Job Update 2026: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखंड में सहायक भूवैज्ञानिक, खान अधिकारी और सहायक रसायनज्ञ (समूह ‘ख’) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। यह भर्ती उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) के माध्यम से की जाएगी।

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या A-1/DR/GMC/S-3/2026 के तहत कुल 05 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 28 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 (रात 11:59:59 बजे तक) निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन या परिवर्तन कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जारी विज्ञापन में दिए गए सभी नियमों और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

आवेदन से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी ukpschelpline@gmail.com पर ई-मेल भी कर सकते हैं।

देखें विज्ञप्ति:-