बिग ब्रेकिंग: नैनीताल कांग्रेस संगठन में हलचल, नगर अध्यक्ष ने पद से दिया त्यागपत्र

नैनीताल कांग्रेस संगठन में हलचल, नगर अध्यक्ष ने पद से दिया त्यागपत्र

नैनीताल। उत्तराखण्ड के नैनीताल में कांग्रेस संगठन को बड़ा झटका लगा है। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अनुपम कबड़वाल ने बताया कि वे व्यक्तिगत कारणों से अध्यक्ष पद छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से संगठन की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्हें कार्यकर्ताओं का सहयोग और पार्टी का विश्वास मिला, जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे।

उन्होंने कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल को लिखे अपने त्यागपत्र में उल्लेख किया है कि अध्यक्ष पद पर कार्य करने का अवसर उनके लिए सम्मान की बात रही है।

साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि नगर में कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने के लिए योग्य और सक्रिय नेतृत्व का चयन किया जाना चाहिए।

अनुपम कबड़वाल ने यह भी कहा कि नगर अध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से किया जाए, न कि किसी पर जबरन निर्णय थोपे जाएं। उनका मानना है कि संगठन की मजबूती आपसी संवाद और सहमति से ही संभव है।

इस्तीफे के बाद नगर कांग्रेस की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। अब पार्टी नेतृत्व की नजर नए नगर अध्यक्ष के चयन पर टिकी है।