बिग ब्रेकिंग: STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुनील राठी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुनील राठी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

राजधानी देहरादून में एक संभावित सनसनीखेज वारदात को समय रहते टालते हुए उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भानु चौधरी और पारस के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

बड़े गैंग से जुड़े रहे हैं आरोपी

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से एक पहले मुख्तार अंसारी और संजीव जीवा गैंग का प्रमुख शूटर रह चुका है।

इससे स्पष्ट होता है कि दोनों अपराधी पेशेवर आपराधिक पृष्ठभूमि रखते हैं और संगठित अपराध से गहराई से जुड़े रहे हैं।

राजपुर क्षेत्र से पकड़े गए

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत एसटीएफ टीम ने थाना राजपुर क्षेत्र में एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन सवार दोनों बदमाशों के पास से:

दो अवैध पिस्टल सात जिंदा कारतूस बरामद किए गये, हथियार मिलने के बाद दोनों को तत्काल हिरासत में ले लिया गया।

बड़ी वारदात की आशंका

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आरोपी राजधानी में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने संभावित वारदात को टाल दिया।

आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस

एसटीएफ अब दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास, संपर्क सूत्रों और देहरादून में उनकी मौजूदगी के उद्देश्य की गहन जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे किसके इशारे पर राजधानी पहुंचे थे।