बिग ब्रेकिंग: देहरादून में वसंतोत्सव को लेकर ट्रैफिक अलर्ट, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

देहरादून में वसंतोत्सव को लेकर ट्रैफिक अलर्ट, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

देहरादून। राजधानी देहरादून में 27 फरवरी से 1 मार्च तक लोकभवन में आयोजित होने वाले वसंतोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन ने विस्तृत यातायात प्लान जारी किया है।

कार्यक्रम के मद्देनज़र सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 24 फरवरी को एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक ने व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

कार्यक्रम के दौरान लोकभवन और आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूट डायवर्जन, पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था लागू रहेगी।

ऐसे रहेगा रूट प्लान

राजपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन

  • राजपुर रोड से आने वाले वाहनों को दिलाराम चौक से दाहिने मोड़कर न्यू कैंट रोड के रास्ते एनेक्सी तिराहा पर ड्रॉप किया जाएगा। इसके बाद वाहनों को 8वीं गढ़वाल राइफल्स (8th GR) ग्राउंड पार्किंग में भेजा जाएगा।

रायपुर, ईसी रोड और सुभाष रोड से आने वाले वाहन

  • इन मार्गों से आने वाले वाहनों को दिलाराम चौक से बाएं मोड़कर न्यू कैंट रोड से एनेक्सी तिराहा तक लाया जाएगा और फिर 8th GR ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा। पार्किंग से आगंतुकों को शटल सेवा के माध्यम से एनेक्सी तिराहा तक पहुंचाया जाएगा।
  • यदि 8th GR ग्राउंड फुल हो जाता है तो वाहनों को आरटी ग्राउंड में पार्क किया जाएगा। दुपहिया वाहनों की पार्किंग आरटी ग्राउंड में ही होगी।

कैंट रोड और चकराता रोड से आने वाले वाहन

  • इन मार्गों से आने वाले वाहनों को बिंदाल और गढ़ी कैंट से वाटिका तिराहा की ओर मोड़कर महिन्द्रा ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा। यहां से भी शटल सेवा उपलब्ध रहेगी। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।

पार्किंग व्यवस्था

  • आरटी यूनिट ग्राउंड (शौर्य स्थल के पास) – क्षमता 400 वाहन (लोकभवन से 100 मीटर)
  • 8th गढ़वाल राइफल्स ग्राउंड – क्षमता 250 वाहन (900 मीटर दूरी)
  • महिन्द्रा ग्राउंड – क्षमता 600 वाहन (1.2 किमी दूरी)

वैकल्पिक पार्किंग

  • गोरखा इंटर कॉलेज, बीजापुर गेस्ट हाउस के पास – 50 कार
  • सीएसडी कैंटीन के पास – 50 कार

वैकल्पिक रूट प्लान

  • दिलाराम चौक से कैंट रोड की ओर अधिक दबाव होने पर राजपुर रोड से आने वाले वाहनों को सर्वे ऑफ इंडिया गेट के अंदर से न्यू कैंट रोड होते हुए एनेक्सी तिराहा भेजा जाएगा।
  • मसूरी और कुठालगेट से आने वाले वाहनों को जोहड़ी गांव – गुच्चुपानी तिराहा – CSD तिराहा होते हुए महिन्द्रा ग्राउंड पार्किंग में भेजा जाएगा।

एनेक्सी तिराहा पर जाम की स्थिति में वाहनों को सीधे पार्किंग स्थलों तक भेजा जाएगा और वहां से शटल सेवा के जरिए लोकभवन तक पहुंचाया जाएगा।

पुलिस की अपील

सड़क किनारे वाहन खड़ा करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। गलत पार्किंग पाए जाने पर ट्रैफिक क्रेन द्वारा वाहन को टो किया जाएगा और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि दुपहिया वाहन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट (रिक्शा, टैम्पो, सिटी बस) और लिंक मार्गों का अधिक उपयोग करें।

ट्रैफिक अपडेट के लिए देहरादून पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज फॉलो करें।
आपात स्थिति में Dial 112 (9411112972) तथा ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 7579278154 पर संपर्क किया जा सकता है।

वसंतोत्सव के दौरान आमजन से सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।