बिग ब्रेकिंग:इटावा में खौफनाक कत्ल: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को कुल्हाड़ी से काट डाला

इटावा में खौफनाक कत्ल: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को कुल्हाड़ी से काट डाला

उत्तर प्रदेश।  के इटावा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भरथना कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़ियापुर में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ट्रक चालक पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है।

कि सोते समय पति पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया और भागने की कोशिश करने पर उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया, फिर बरामदे में एक दर्जन से अधिक वार कर मौत के घाट उतार दिया गया।

मृतक की पहचान रणवीर (40) के रूप में हुई है। सोमवार सुबह करीब सात बजे रणवीर के पिता लाखन सिंह जब बेटे के घर पहुंचे तो बरामदे में उसका लहूलुहान शव पड़ा मिला। सिर, गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी से किए गए गहरे घाव थे।

सूचना मिलते ही एसपी देहात श्रीशचंद्र, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की गई।

परिजनों के अनुसार, हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है। मृतक के पिता और भाई ने रणवीर की पत्नी पूजा (38), उसके प्रेमी अर्पित और प्रेमी के पिता सर्वेश पर सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया है।

भाई प्रदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

हत्या के बाद से पूजा अपनी दो साल की बच्ची के साथ फरार है। ग्रामीणों का कहना है कि पूजा को रात करीब 10 बजे प्रेमी अर्पित के साथ बाइक से जाते हुए देखा गया। आशंका है कि वह हत्या के बाद रणवीर की बाइक लेकर फरार हुई है।

परिजनों ने बताया कि रणवीर ट्रक चालक था और अक्सर कई दिनों तक घर से बाहर रहता था। इसी दौरान पत्नी के प्रेम संबंधों को लेकर विवाद चलता रहता था।

रविवार रात विवाद बढ़ने के बाद पूजा ने अपने प्रेमी को बुलाया और दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है, आरोपियों की तलाश जारी है और शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।