बिग ब्रेकिंग: शारदीय कांवड़ मेला 2026 पर हरिद्वार में 5 से 15 फरवरी तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू

शारदीय कांवड़ मेला 2026 पर हरिद्वार में 5 से 15 फरवरी तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू

  • नजीबाबाद रूट पर भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित, यात्रा से पहले देखें रूट प्लान

देहरादून। शारदीय कांवड़ मेला 2026 को लेकर हरिद्वार पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। मेला अवधि के दौरान यातायात दबाव को देखते हुए विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। यदि आप इस दौरान हरिद्वार, ऋषिकेश या देहरादून की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यात्रा से पहले ट्रैफिक प्लान देखना आवश्यक है।

हरिद्वार पुलिस के अनुसार डायवर्जन 5 फरवरी सुबह 8 बजे से 15 फरवरी रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान हरिद्वार–नजीबाबाद रूट पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

शारदीय कांवड़ मेला ट्रैफिक प्लान

  • सिडकुल/देहरादून/ऋषिकेश की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें बिजनौर/मुरादाबाद/नैनीताल जाना है, वे हरिद्वार → रुड़की → मुजफ्फरनगर मार्ग से जाएंगे। वापसी भी इसी रूट से होगी।
  • हरिद्वार से नजीबाबाद/मुरादाबाद/नैनीताल की ओर आवश्यक सामग्री (खाद्य पदार्थ, पेट्रोलियम, गैस, मेडिकल) का आवागमन रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक ही होगा।
  • देहरादून/ऋषिकेश/हरिद्वार से बिजनौर, मुरादाबाद व नैनीताल जाने वाली रोडवेज बसें लाडपुर से नहर पटरी होते हुए संचालित होंगी।
  • बिजनौर/नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाली सभी बसें बिजनौर → गंगा बैराज → मोंटी तिराहा (मीरापुर) → मुजफ्फरनगर होते हुए आएंगी।
  • कोटद्वार से हरिद्वार आने वाली प्राइवेट बसों का मार्ग यथावत रहेगा।
  • रुड़की → लक्सर → बालावाली मार्ग पर भारी व मध्यम वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

शहर के भीतर यातायात व्यवस्था (कांवड़/महाशिवरात्रि मेला)

नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले छोटे वाहन

  • नजीबाबाद → चिड़ियापुर → श्यामपुर → 4.2 डायवर्जन प्वाइंट → चंडी चौकी → चंडी चौक
    पार्किंग: दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू
  • कांवड़ वाहनों के लिए:
    नजीबाबाद → चिड़ियापुर → श्यामपुर → 4.2 डायवर्जन → गौरीशंकर/नीलधारा पार्किंग
  • वापसी मार्ग:
    गौरीशंकर/नीलधारा → हनुमान मंदिर तिराहा/चंडी भवन → चंडी चौक → चंडीदेवी रोपवे → 4.2 डायवर्जन → श्यामपुर/नजीबाबाद

बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

  • दिल्ली–मेरठ–मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन:
    दिल्ली → मेरठ → मुजफ्फरनगर → नारसन → मंगलौर → कोर कॉलेज → ख्याति ढाबा → शंकराचार्य चौक
    पार्किंग: अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू
    देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले वाहन:
    नेपाली फार्म → रायवाला → दूधाधारी तिराहा → सर्वानंद घाट → जयराम मोड़
    पार्किंग: पंतद्वीप, चमगादड़ टापू, लालजीवाला मैदान

ऑटो, विक्रम व ई-रिक्शा डायवर्जन

  • देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले ऑटो/विक्रम को सप्तऋषि बैरियर से वापस भेजा जाएगा।
  • ज्वालापुर, जगजीतपुर, कनखल व बीएचईएल क्षेत्र से आने वाले ई-रिक्शा/ऑटो को निर्धारित तिराहों से वापस मोड़ा जाएगा।
  • हिल बाइपास से आने वाले ऑटो/ई-रिक्शा बिल्केश्वर तिराहे से आगे नहीं जा सकेंगे।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • चीला मार्ग केवल ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए वन-वे रहेगा।
  • पोस्ट ऑफिस तिराहा से हरकी पौड़ी तक जीरो ज़ोन घोषित रहेगा।
  • भीमगौड़ा बैरियर से हरकी पौड़ी तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • यातायात दबाव बढ़ने पर चंडी चौक, शिवमूर्ति चौक, तुलसी चौक व बिल्केश्वर तिराहे से ऑटो/विक्रम/ई-रिक्शा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा सकता है।