बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में Dy SP के तबादले, हरिओम राज चौहान बने देहरादून के नए शहर कोतवाल

उत्तराखंड में Dy SP के तबादले, हरिओम राज चौहान बने देहरादून के नए शहर कोतवाल

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों के तहत डिप्टी पुलिस अधीक्षक (Dy SP) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वहीं देहरादून जनपद में इंस्पेक्टर स्तर पर भी बदलाव किया गया है।

Dy SP स्तर पर तबादले

पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड द्वारा 30 जनवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार निम्न अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

  • श्रीमती शाहजहाँ जावेद खान — अपर पुलिस अधीक्षक, कार्मिक से अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय
  • श्री जौहरान जोशी — अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी से उप सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार
  • श्री राजन सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय
  • श्रीमती कमला बिष्ट — अपर पुलिस अधीक्षक, सीआईडी/विजिलेंस हल्द्वानी से अपर पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय

इसके अलावा पदोन्नति के फलस्वरूप भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • श्री दीपक सिंह — ऊधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी
  • श्री विवेक कुमार — हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ
  • श्री नरेंद्र पाल — हरिद्वार से पुलिस अधीक्षक (क्राइम), अभियोजन हल्द्वानी
  • श्रीमती ज्योति मनराल — अभियोजन मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय
  • श्री अंकुर मिश्रा — अभियोजन मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था
  • श्रीमती पूर्णिमा गर्ग — देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय
  • श्री आशीष भटनागर — आईआरबी द्वितीय से अपर पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, मुख्यालय
  • श्री अविनाश वर्मा — माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा से अपर पुलिस अधीक्षक/मुख्य सुरक्षा अधिकारी, मुख्यमंत्री सुरक्षा
  • श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल — नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक, सीआईडी/विजिलेंस हल्द्वानी
  • श्री शानु पंवार — एसडीआरएफ से उप सेनानायक, एसडीआरएफ
  • श्रीमती अनुपमा बडोला — एसीबी हरिद्वार से उप सेनानायक, एसीबी हरिद्वार

देहरादून में शहर कोतवाल बदले

वहीं देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने इंस्पेक्टर स्तर पर भी फेरबदल किया है।

एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) के प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम राज चौहान को देहरादून शहर कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है।

अब तक शहर कोतवाल की जिम्मेदारी संभाल रहे इंस्पेक्टर प्रदीप पंत को एएचटीयू शाखा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह सभी तबादले और नियुक्तियां प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यहित को ध्यान में रखते हुए की गई हैं और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।