UKPSC की प्रवक्ता भर्ती में ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का अंतिम अवसर, ऐसे करें….
UKPSC Latest Update 2026: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग ‘समूह-ग’) सेवा परीक्षा–2025 के अंतर्गत कुल 808 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। यह भर्ती सामान्य शाखा एवं महिला शाखा दोनों के लिए है।
आयोग के विज्ञापन संख्या A-3/S-1/DR(L.I.C)/2025 (दिनांक 30 दिसम्बर 2025) के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने 31 दिसम्बर 2025 से 20 जनवरी 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की है, उन्हें अब अपने आवेदन में संशोधन (Edit/Correction) का एकमात्र अवसर दिया जा रहा है।
ऑनलाइन एडिट विंडो की तिथियाँ
- प्रारम्भिक तिथि: 28 जनवरी 2026
- अंतिम तिथि: 06 फरवरी 2026 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://psc.uk.gov.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल एक बार ही उपलब्ध होगी।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को विज्ञापन के बिन्दु संख्या-12 का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।



