बिग ब्रेकिंग: बनभूलपुरा अतिक्रमण केस में फैसले से पहले हल्द्वानी में सुरक्षा कड़ी, शहर में ज़ीरो ज़ोन लागू

बनभूलपुरा अतिक्रमण केस में फैसले से पहले हल्द्वानी में सुरक्षा कड़ी, शहर में ज़ीरो ज़ोन लागू

हल्द्वानी। रेलवे बनभूलपुरा भूमि अतिक्रमण मामले में 2 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट से अहम फैसला आने की संभावना है। संभावित स्थिति को देखते हुए हल्द्वानी पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कल कई इलाकों को ‘ज़ीरो ज़ोन’ घोषित किया जाएगा और पूरे शहर में कड़े ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेंगे।

बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च-“फैसले का सम्मान करें”

फैसले से पहले तनाव और अफवाहों की किसी भी संभावना को रोकने के लिए आज पूरे बनभूलपुरा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

कार्यवाही का नेतृत्व एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा ने किया, जबकि यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर की गई।

फोर्स आधुनिक हथियारों, बॉडी प्रोटेक्टर और सुरक्षात्मक उपकरणों से लैस होकर संवेदनशील इलाकों में घूमी।

फ्लैग मार्च जिन रूटों पर हुआ:-

  • रेलवे स्टेशन
  • गफूर बस्ती
  • लाइन नं. 17
  • इन्द्रानगर बड़ी रोड – छोटी रोड
  • लाइन नं. 16
  • बिलाली मस्जिद
  • लाइन नं. 08
  • चोरगलिया रोड
  • थाना बनभूलपुरा क्षेत्र

पुलिस ने नागरिकों से अपील की
“माननीय सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आए, उसे शांतिपूर्ण तरीके से स्वीकार करें। अफवाहों से बचें और कानून व्यवस्था बनाए रखें।”

क्षेत्र छावनी में बदलने की तैयारियाँ-ITBP–CRPF भी अलर्ट

एसएसपी ने ITBP और CRPF अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर पूरे क्षेत्र को हाई-अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए।

  • जरूरत पड़ने पर पूरा क्षेत्र “छावनी” में बदला जाएगा
  • ड्रोन से लगातार निगरानी
  • उपद्रव या सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई
  • सोशल मीडिया पर चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग

2 दिसंबर का ट्रैफिक प्लान- सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक लागू

फैसले वाले दिन हल्द्वानी व आसपास के इलाकों में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।

  • भारी वाहनों का जनपद नैनीताल में प्रवेश पूर्णत: बंद रहेगा
  • पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहन वैकल्पिक मार्गों से भेजे जाएंगे
  • नगला, चोरगलिया, किच्छा, सितारगंज, खटीमा मार्गों से शहर में प्रवेश प्रतिबंधित
  • शहर के प्रमुख चौराहों पर एंट्री सीमित
  • बनभूलपुरा में केवल आवश्यक सेवाओं को ही अनुमति

बनभूलपुरा-पूरी तरह ‘नो-एंट्री ज़ोन’

कल जिन मार्गों पर प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा

  • गौलापुल → ताज चौराहा
  • रेलवे स्टेशन तिराहा → बनभूलपुरा
  • मंगलपड़ाव – घास मंडी – बनभूलपुरा
  • तिकोनिया, प्रेम टॉकीज़, SDM कोर्ट रोड → रोडवेज ईस्ट गेट – ताज चौराहा
  • इन्द्रानगर फाटक → मंडी गेट

सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग तीनपानी फ्लाईओवर से होकर गुजारा जाएगा।

पुलिस की जनता से अपील

“फैसले को शांति और संयम से स्वीकार करें। किसी भी तरह की अफ़वाह न फैलाएँ। प्रशासन के साथ सहयोग करें।”

शहर की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताई गई है।