अपराध: हल्द्वानी में गोवंश के साथ अमानवीय कृत्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

हल्द्वानी में गोवंश के साथ अमानवीय कृत्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशु के साथ अमानवीय कृत्य करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले ही काम की तलाश में हल्द्वानी आया था।

घटना का खुलासा

2 नवंबर 2025 को आरटीओ रोड, मुखानी निवासी गीरीश चंद्र पांडे ने पुलिस को तहरीर सौंपकर जानकारी दी कि 31 अक्टूबर को आरटीओ रोड स्थित मैदान में विश्राम कर रहे गोवंशीय पशु के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने अमानवीय कृत्य किया।

CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान

तहरीर के आधार पर मुखानी थाना पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की विवेचना उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र को सौंपी गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। फुटेज की जानकारी मिलते ही आरोपी अपना सामान लेकर फरार हो गया।

रुद्रपुर बाईपास से किया गया गिरफ्तार

संदिग्ध की पहचान होने पर टीम ने शुक्रवार को रुद्रपुर–किच्छा बाईपास स्थित शिवनगर, गंगानगर चौराहे से आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने घटना के समय पहने गए कपड़ों और अन्य सामान सहित उसे गिरफ्तार किया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुनील कुमार (24 वर्ष) पुत्र मिल्क मुफ्ती, निवासी सईदनगर, थाना अजीम नगर, तहसील स्वार, जिला रामपुर (उप्र) बताया।

उसने बताया कि वह 28 अक्टूबर को काम की तलाश में हल्द्वानी आया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।