बिग ब्रेकिंग: मौसम विभाग ने मौसम को लेकर जारी की नई अपडेट। पढ़ें….

मौसम विभाग ने मौसम को लेकर जारी की नई अपडेट। पढ़ें….

Weather Update: उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज सामान्य बना हुआ है। दिन में खिल रही धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पर्वतीय इलाकों में जहां मौसम सुहाना बना हुआ है वहीं मैदानी क्षेत्रों में अक्टूबर माह में भी गर्मी सता रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में आज और कल यानी सोमवार – मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा हालांकि कुछ स्थानों में कोहरा और आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं वहीं फिलहाल अगले 48 घंटे प्रदेश के सभी जनपदों में बारिश के आसार नहीं है।

मौसम पूर्वानुमान आज और कल मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में 7 और 8 अक्टूबर को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर आंशिक तौर पर बादल और कोहरा छाया रहेगा। वहीं मैदानी क्षेत्रों में दिन में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

बारिश नहीं होने से कम होने लगी नमी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया है कि दिन के समय खिल रही चटक धूप की वजह से तापमान बढ़ोतरी हो रही है। अगले 48 घंटे मौसम शुष्क रहने वाला है, जिससे तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा।

बारिश न होने के कारण नमी कम होने लगी है और इसी वजह से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल दो दिन प्रदेश के सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

तापमान की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को दून का अधिकतम तापमान दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री इजाफे के साथ 20.7 डिग्री रहा।

ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा अगले 48 घंटे प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने से अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।