वीडियो: यहां पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, अलर्ट जारी। देखें वीडियो….

यहां पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, अलर्ट जारी। देखें वीडियो….

देहरादून। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि, आज दिनाक 11/08/ 2024 को अपराह्न में भीमबली हैली पैड के सामने नदी के पार पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है, जिस से मन्दाकिनी नदी में पानी का तालाब बन गया है।

देखें वीडियो:-

किसी प्रकार से जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई। उन्होंने गौरीकुंड से रुद्रप्रयाग तक अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने नदी किनारे रह रहे लोगों से अपील की है कि, कोई भी व्यक्ति नदी की तरफ न जाएं। नदी के किनारे रह रहे लोग सतर्क एवं अलर्ट रहें।

मन्दाकिनी नदी स्थान भीमबली जहां पर भूस्खलन के कारण नदी का जल प्रभाव कम हो गया था। वहां से पानी निकलना शुरु हो गया है। किन्तु मंदाकिनी नदी का जल स्तर पहले से कम है।