बड़ी खबर: 26 हजार छात्रों के स्कूलों का बदलेगा समय। DM ने जारी किए आदेश

26 हजार छात्रों के स्कूलों का बदलेगा समय। DM ने जारी किए आदेश

देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी 21 स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर अपनी मुहर लगा दी है। नई व्यवस्था 19 जुलाई से लागू की जाएगी। नई टाइमिंग के दायरे में 26 हजार 500 से अधिक छात्र आ रहे हैं। नए प्लान के अनुसार 7 बजे से दोपहर 1.45 तक रखा गया है।

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था लाइलाज मर्ज की भांति पुलिस और प्रशासन को निरंतर चुनौती दे रही है। संकरी सड़कों और बढ़ते वाहनों के बीच ट्रैफिक जाम की समस्या स्कूलों के खुलने और बंद होने के दौरान विकट हो जाती है।

लिहाजा, दून पुलिस ने स्कूलों के समय को ध्यान में रखते हुए बड़ी कसरत की है। जिसके तहत पांच प्रमुख क्षेत्रों के 21 स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर प्लान तैयार कर स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी के पास भेजा गया।

अब जिलाधिकारी सोनिका ने स्कूल प्रबंधकों से वार्ता के बाद पुलिस के प्लान पर मुहर लगा दी है। जिसमें 21 स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय को कक्षाओं के हिसाब में बदला गया है। नई व्यवस्था को 19 जुलाई से लागू किया जाएगा। नई टाइमिंग के दायरे में 26 हजार 500 से अधिक छात्र आ रहे हैं।

जिलाधिकारी सोनिका के मुताबिक, पुलिस के प्लान के मुताबिक कक्षाओं के हिसाब से स्कूल खुलने और बंद होने के बीच का समय सुबह 07 बजे से दोपहर 1.45 तक रखा गया है। यह देखा गया है कि एक ही समय पर अधिक छात्रों की कक्षाओं के शुरू होने और छुट्टी की स्थिति पैदा न हो।

जिलाधिकारी सोनिका के मुताबिक पहले एक सप्ताह में नए प्लान के असर की समीक्षा की जाएगी। जिसके बाद इसमें निरंतर या बदलाव का निर्णय लिया जाएगा।

दून पुलिस ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव के लिए तैयार किए गए प्लान में क्षेत्रवार स्कूल और छात्रों की संख्या का आकलन किया है। इसके साथ ही स्कूलों में पार्किंग की क्षमता और स्कूल बस और वैन की संख्या का भी आकलन किया गया।

ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि किस क्षेत्र में दबाव कैसा है और यातायात में सुधार के लिए टाइमिंग क्या तय करना उचित रहेगा।

छात्रों की सर्वाधिक संख्या राजपुर रोड क्षेत्र में है। छात्र संख्या में दूसरे स्थान पर कर्जन रोड (डालनवाला) क्षेत्र है, जबकि छात्रों की आवाजाही के मामले में सुभाष रोड क्षेत्र का स्थान तीसरा है।

21 स्कूलों के पास महज 26 स्कूल बस

पुलिस के प्लान के मुताबिक पांच प्रमुख क्षेत्रों के 21 स्कूलों के पास महज 26 ही स्कूल बस हैं, जबकि वैन की संख्या 123 है। यही कारण है कि छात्रों को लाने लेजाने की प्रमुख जिम्मेदारी अभिभावकों पर ही रहती है।

इस कारण भी स्कूलों के मार्गों पर वाहनों की अधिक आवाजाही और पार्किंग की कमी से जाम की समस्या बढ़ जाती है।

705 चौपहिया वाहन ही खड़े करने की क्षमता

पार्किंग क्षमता की बात की जाए तो 21 स्कूलों में महज 705 चौपहिया वाहन ही खड़े किए जा सकते हैं, जबकि दुपहिया वाहनों की क्षमता 1630 है।

हालांकि, इतनी क्षमता में भी तमाम स्कूल अभिभावकों को पार्किंग सुविधा मुहैया कराने से कतराते हैं। जिसके चलते अभिभावकों वाहनों और निजी वैन को सड़क पर ही पार्क करा दिया जाता है। यह स्थिति भी जाम को विकट बनाने का काम करती है।

प्लान के दायरे में क्षेत्रवार स्कूल और छात्र संख्या

  • राजपुर रोड, 06, 7971
  • कर्जन रोड, 05, 6626
  • सुभाष रोड, 5, 6177
  • नेहरू कालोनी, 02, 4050
  • ईसी रोड, 03, 1719

इन स्कूलों का बदलेगा समय

  • डालनवाला क्षेत्र– ब्रुकलिन, ब्राइटलैंड, दून ब्लॉसम स्कूल, कारमन, दून इंटरनेशनल।
  • ईसी रोड क्षेत्र– हिल ग्रेंज स्कूल, मार्शल स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल और एसजीआरआर।
  • सुभाष रोड क्षेत्र – हेरिटेज, सेंट थॉमस, जसवंत मॉडर्न, सीजेएम, सेंट थॉमस।
  • राजपुर रोड क्षेत्र– पाइन हॉल स्कूल, जीजीआईसी, सेंट जोजेफ्स, स्कॉलर होम और ग्रेस एकेडमी।
  • नेहरू कॉलोनी– शेरवुड और समरवैली स्कूल।

15 मिनट पहले खुलेंगे-आधा घंटा जल्दी होगी स्कूलों में छुट्टी, देहरादून का यह पूरा ट्रैफिक प्लान

स्कूल खुलने का समय 15 मिनट और छुट्टी का समय 30 मिनट तक पहले किया गया है। यह बदलाव 19 जुलाई से एक सप्ताह के लिए ट्रायल के तौर पर लागू होगा। ट्रैफिक प्लान को लेकर तैयारी भी की जा रही है।

ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्रस्तावित नए प्लान के तहत देहरादून शहर के स्कूल सुबह सात बजे से खुलने शुरू होंगे और दोपहर एक बजकर 45 मिनट तक सभी की छुट्टी हो जाएगी। स्कूल खुलने का समय 15 मिनट और छुट्टी का समय 30 मिनट तक पहले किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्रस्तावित नए प्लान के तहत देहरादून शहर के स्कूल सुबह सात बजे से खुलने शुरू होंगे और दोपहर एक बजकर 45 मिनट तक सभी की छुट्टी हो जाएगी। स्कूल खुलने का समय 15 मिनट और छुट्टी का समय 30 मिनट तक पहले किया गया है।

यह बदलाव 19 जुलाई से एक सप्ताह के लिए ट्रायल के तौर पर लागू होगा। देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए 21 बड़े स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। इसके लिए पांच जोन बनाए गए हैं, जिसमें कर्जन रोड, ईसी रोड, सुभाष रोड, राजपुर रोड और नेहरू कॉलोनी जोन हैं।

सभी जोनों के स्कूलों के खुलने और छुट्टी के समय में बदलाव किया गया है। यदि एक जोन में कोई स्कूल सवा सात बजे खुलता है तो उसके आसपास के स्कूल 15 से 20 मिनट देरी से खुलेंगे और छुट्टी में भी यही अंतर रखा गया है।

पहले ज्यादातर स्कूल सुबह सात बजकर 15 मिनट से खुलने शुरू होते थे, लेकिन अब 15 मिनट पहले सात बजे से खुलने शुरू होंगे। सुबह सात बजे बड़ी क्लासों के छात्र- छात्राएं आएंगे। छोटे बच्चों के लिए स्कूल सवा सात बजे से ही खुलने शुरू होंगे।

स्कूलों की छुट्टी के समय में भी बदलाव किया गया है। पहले कुछ स्कूल 2.15 बजे तक बंद होते थे, लेकिन अब एक बजकर 45 मिनट तक सभी स्कूल बंद हो जाएंगे। दावा किया है कि ऐसे में ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

स्कूल का नाम, खुलने का समय, छुट्टी का समय

  • दून इंटरनेशनल स्कूल 07:30 से 07:50 बजे 01:00 से 01:40 बजे
  • ब्राइटलैंड स्कूल 08:00 बजे 01:10 से 01:30 बजे
  • सीजेएम स्कूल 07:00 से 07:50 बजे 01:10 से 01:30
  • बजे ग्रेस एकेडमी राजपुर रोड 07:05 से 08:00 बजे 11:30 से 01:30 बजे
  • समरवैली स्कूल 07:00 से 07:30 बजे 12:30 से 01:20 बजे
  • सेंट जोसफ स्कूल राजपुर रोड 07:00 से 08:00 बजे 12:10 से 01:20 बजे
  • सेंट थॉमस स्कूल बुद्धा चौक 07:00 से 07:40 बजे 12:55 से 01:30 बजे
  • एसजीआरआर ईसी रोड 07:00 बजे 11:40 से 01:45 बजे
  • दून ब्लॉसम स्कूल 07:20 बजे 01:00 से 01:20 बजे
  • ब्रुकलीन स्कूल 07:40 बजे 12:30 से 01:45 बजे