राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज ने किया सत्र 2019-20 का एजुकेशनल टूर

राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज ने किया सत्र 2019-20 का एजुकेशनल टूर

 

जौनपुर। डॉ ग्लोकोजा कृष्ण द्विवेदी की देख-रेख में एक शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जिसे 30 जनवरी 2020 को कॉलेज के प्राचार्य डॉ विष्णु चन्द्र त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर जौनपुर से रवाना किया गया। उसमें संतोष शुक्ला जोकि कॉलेज के बड़े बाबू है, एवं वनस्पति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कृष्ण द्विवेदी द्वारा सुचारू रूप से शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाया गया।

बता दें कि, ब्रह्मयज्ञ मिश्रा जो कि, वरिष्ठ छात्र एवं आशीष यादव व अरुण विजय पाठक, मोनू यादव, पूजा प्रजापति, दीक्षा पांडे, शैल गिरी, शिवांगी सिंह, एवं अन्य 50 छात्र-छात्राएं शैक्षिक-शैक्षणिक भ्रमण का आनंद उठाया।जिसमें सभी छात्रों ने विंध्याचल अष्टभुजी होते हुए खजुराहो की तरफ प्रस्थान किया, जोकि राजा चंदेलओं की राजधानी है। बता दें कि, उन्हें उस स्थान पर बहुत सारी चीजें सीखने और देखने को मिली।

तत्पश्चात पुनः डॉ कृष्ण द्विवेदी की देख-रेख में एवं ब्रह्म यज्ञ मिश्रा द्वारा सुचारू रूप से आगे बढ़ते हुए सभी छात्र-छात्राएं पन्ना टाइगर मैहर देवी चित्रकूट गुप्त गोदावरी रामघाट मंदाकिनी सती अनसूया प्रयागराज एवं ढेर सारी जगहों पर तहले घूमे और अंत में छात्र-छात्राओं द्वारा डॉ कृष्ण द्विवेदी का आभार व्यक्त किया गया। यह शैक्षणिक भ्रमण ऐतिहासिक बनाने के लिए ब्रह्मयज्ञ मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष वाराणसी मानव सेवा संस्था का हार्दिक आभार जताया।