JOB ALERT: UPSC ने भारतीय सेना, वायुसेना और नेवी इन पदों पर निकाली बम्पर भर्ती। ऐसे करें आवेदन

UPSC ने भारतीय सेना, वायुसेना और नेवी इन पदों पर निकाली बम्पर भर्ती। ऐसे करें आवेदन

UPSC CDS Vacancy 2022-23: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय सेना, वायुसेना और नेवी में ऑफिसर के पदों (UPSC CDS Vacancy 2022-23) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (UPSC CDS Vacancy 2022-23) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

इन पदों (UPSC CDS Vacancy 2022-23) के लिए 21 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 10 जनवरी 2023 है।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://upsc.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (UPSC CDS Vacancy 2022-23) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

साथ ही इस लिंक UPSC CDS I Vacancy 2022-23 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं। इस भर्ती (UPSC CDS Vacancy 2022-23) प्रक्रिया के तहत कुल 341 पदों को भरा जाएगा।

कुल पदों की संख्या- 341

  • भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून: 100 पद
  • भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला-पाठ्यक्रम: 22 पद
  • वायु सेना अकादमी, हैदराबाद: 32 पद
  • अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास): 170 पद
  • अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास): 17 पद

योग्यता:-

IMA के लिए और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या समकक्ष की डिग्री होनी चाहिए।

भारतीय नौसेना अकादमी- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।

भारतीय वायु सेना अकादमी- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री (10 + 2 स्तर पर भौतिकी और गणित के साथ) या बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।