लुटेरों ने व्यापारी से लूट की घटना को दिया अंजाम

लुटेरों ने व्यापारी से लूट की घटना को दिया अंजाम

 

– लूट की घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों में जबरदस्त आक्रोश

भरवारी कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के व्यापारी को सैता पावर हाउस के पास शाम 7 बजकर 20 मिनट पर तीन बाइक सवार बदमाशों लूट कर फरार हो गए। सैता पावर हाउस के पास अप्पे थ्री व्हीलर को रोक कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।

 

 

व्यापारी नंदलाल केशरवानी पुत्र गंगा प्रसाद केशरवानी निवासी पानी टंकी भरवारी के जो कि, इस वक्त मुंडेरा बाजार प्रयागराज से माल सप्लाई करने कौशाम्बी की बाजार आया करते है। जिन्हें लूट लिया गया इस घटना से व्यापारियों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों की तरफ से जबरदस्त आक्रोश व्यक्त किया गया है। घटना से सहमे व्यापारी व्यापार मंडल के बैनर तले पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बना रहे है।

 

 

उक्त उदगार समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ट के अध्यक्ष संतोष केशरवानी ने कहा, हाल घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी पहुचे है। कोखराज कोतवाल अजीत कुमार पांडेय को शीग्र घटना का खुलासा करने की बात कप्तान ने कही वही व्यापारी ने थाना कोखराज में मुकदमा कायम करने के लिए तहरीर दी है।

 

एक सप्ताह पूर्व व्यापारी यस कुमार के साथ दो लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया गया था जिसका खुलासा नही हो सका। इंस्पेक्टर कोखराज लुटेरों को पकड़ कर लूट की रकम बरामद करने के बजाए कहते है कि, उक्त कोई लूट नही हुई है। बल्कि यह जुआ खेल कर हार गया होगा। इस वक़्त थाना कोखराज क्षेत्र लूट की वारदात से दहल उठा है। जिससे व्यापारियों में इंस्पेक्टर कोखराज के प्रति विश्वाश उठ चुका है। ऐसे में किसी घटना का खुलासा करने में कोखराज पुलिस सक्षम नही है।