जीरो टॉलरेन्स का हाथ, अपना विकास। यात्री शैड का सत्यानाश

जीरो टॉलरेन्स का हाथ, अपना विकास। यात्री शैड का सत्यानाश

– प्रभुपाल सिंह रावत
बीरोखाल। अग्रणी जनपद गढ़वाल के बीरोखाल प्रखंड का एक मामला सामने आया है। जहाँ राज्य वित वर्ष 2020/21 में ग्राम नैग्याणा में यात्री शैड का निर्माण कार्य हुआ था। यह ग्राम पंचायत चोरखिण्डा में है तथा कार्यदायी संस्था जिला पंचायत पौडी था। शिलापट्ट पर तो नाम बड़े-बड़े अभियंताओं, अधिकारियों व जिला पंचायत अध्यक्षा का भी चमक रहा है।

लेकिन उस तरफ यात्री शैड का निर्माण नहीं हो पाया। इसमें घोटाले व गुणवत्ता की कमी साफ झलक रही है। यह यात्री शैड पहली ही बरसात में टपकने लगा है, लोग जो बैठे है छाता ओढ़ने की बात करते हैं। दीवार भी सीलन से काली पडी है। छत पर लेन्टर का सरिया भी साफ दिखायी दे रहा है।

जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ऐसा होता है सरकारी काम। अगर बात करें जीरो टालरेन्स की तो भाजपा की सरकार है, जिसमें योजनाओं का यह हाल है। जब जीरो टालरेन्स विहीन सरकार आयेगी तो तब क्या होगा? इसका भी अभी से अंदाजा लगा सकते है।

वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि, इस यात्री शैड की कार्यदायी संस्था व शिलापट्ट पर लिखे नामों से पूछा जाय कि, यात्री शैड क्यों इतनी जल्दी टपकने लगा है? तथा उनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई अम्ल में लायी जाये। यह हम इसलिए कह रहे है, क्योंकि सरकार जीरो टॉलरेन्स की है।बातें कम-काम ज्यादा।