बिग ब्रेकिंग: 18 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले। कई थानों को मिले नए प्रभारी

18 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले। कई थानों को मिले नए प्रभारी

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच देहरादून पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में निरीक्षकों के अन्य जनपदों में स्थानांतरण के बाद खाली हुए पदों को भरने के लिए 18 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले किए गए हैं।

इस फेरबदल में कई थानों को नए प्रभारी मिले हैं, जबकि कुछ पुलिस अधिकारियों को एसओजी और अन्य शाखाओं में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को पुलिस लाइन से कोतवाली नगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

निरीक्षक कुंदन सिंह राणा को कोतवाली पटेलनगर, वीरेंद्र चंद्र रमोला को थाना रायपुर, मुकेश चौहान को थाना रायवाला और मनोहर भंडारी को प्रेमनगर थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट को थाना सहसपुर और निरीक्षक शांति कुमार को थाना सेलाकुई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, निरीक्षक बीएल भारती को चकराता से स्थानांतरित कर मसूरी थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक राकेंद्र कठैत को एएचटीयू से नेहरू कॉलोनी थाने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पटेलनगर के प्रभारी निरीक्षक रहे नरेश राठौर को पुलिस कार्यालय भेजा गया है।

उपनिरीक्षकों के तबादलों में मोहन सिंह को रायवाला थानाध्यक्ष से एसएसआई डालनवाला, पीडी भट्ट को राजपुर थानाध्यक्ष से रानीपोखरी थानाध्यक्ष और मनोज नौटियाल को सहसपुर थानाध्यक्ष से बसंत विहार थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा शैंकी कुमार को सेलाकुई थानाध्यक्ष से एसओजी प्रभारी देहात, गिरीश नेगी को प्रेमनगर थानाध्यक्ष से एसएसआई सेलाकुई, अमित शर्मा को बसंत विहार थानाध्यक्ष से एसआईएस शाखा और संजीत कुमार को रायपुर थानाध्यक्ष से एसआईएस शाखा भेजा गया है। वहीं, कुलेन्द्र सिंह को एसएसआई डालनवाला से थानाध्यक्ष डालनवाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस विभाग में इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।