भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, जानिएप किसको क्या मिला पद….
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
भाजपा ने कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं
- वसुंधरा राजे सिंधिया — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- तीरथ सिंह रावत — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तराखंड
- राम माधव — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- बैजयंत जय पांडा — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- डी. पुरंदेश्वरी — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- रेखा वर्मा — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- डॉ. भारती प्रवीण पवार — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- मनप्रीत सिंह बादल — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- लाल सिंह आर्य — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- प्रो. एम. नागराज — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- प्रो. तारिक मंसूर — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- डॉ. मधुचंद्र कर — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
राष्ट्रीय महासचिव
पार्टी ने 8 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है।
- विनोद तावड़े — राष्ट्रीय महासचिव
- सुनील बंसल — राष्ट्रीय महासचिव
- बिप्लब कुमार देब — राष्ट्रीय महासचिव
- स्मृति ईरानी — राष्ट्रीय महासचिव
- डॉ. सतीश पूनिया — राष्ट्रीय महासचिव
- गजेंद्र पटेल — राष्ट्रीय महासचिव
- हरीश द्विवेदी — राष्ट्रीय महासचिव
- संजय भाटिया — राष्ट्रीय महासचिव
अन्य प्रमुख जिम्मेदारियां
- पीयूष गोयल — राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
- बीएल संतोष — संगठनात्मक राष्ट्रीय महासचिव
- दीपक म्हस्के — राष्ट्रीय आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख
- अनिल बलूनी — मीडिया-इन-चार्ज की जिम्मेदारी जारी
राष्ट्रीय सचिव
भाजपा ने 16 राष्ट्रीय सचिव भी नियुक्त किए हैं।
- कविता पाटीदार — राष्ट्रीय सचिव
- के. सुरेंद्रन — राष्ट्रीय सचिव
- डॉ. भोला सिंह — राष्ट्रीय सचिव
- डॉ. प्रदीप वर्मा — राष्ट्रीय सचिव
- जगदीश ईश्वरभाई पटेल — राष्ट्रीय सचिव
- डॉ. संदीप पाठक — राष्ट्रीय सचिव
- फांग्नोन कोन्यक — राष्ट्रीय सचिव
- संगीता यादव — राष्ट्रीय सचिव
- अनिल एंटनी — राष्ट्रीय सचिव
- डॉ. एम. वेंकटेशन — राष्ट्रीय सचिव
- मनोज टिग्गा — राष्ट्रीय सचिव
- सिद्धार्थ शंभु — राष्ट्रीय सचिव
- डॉ. स्वदेश सिंह — राष्ट्रीय सचिव
- मृगांका देव बर्मन — राष्ट्रीय सचिव
- रोहन गुप्ता — राष्ट्रीय सचिव
- जय प्रकाश — राष्ट्रीय सचिव
मोर्चों की कमान
भाजपा ने विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है।
- डॉ. हेमांग जोशी — युवा मोर्चा अध्यक्ष
- रूप कुमारी चौधरी — महिला मोर्चा अध्यक्ष
- अमरपाल मौर्य — ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष
- बंसीलाल गुर्जर — किसान मोर्चा अध्यक्ष
- शिवेश कुमार राम — एससी मोर्चा अध्यक्ष
- डॉ. मन्नालाल रावत — एसटी मोर्चा अध्यक्ष
- कुंवर बासित अली — अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष
तीरथ सिंह रावत को जिम्मेदारी क्यों अहम?
नई टीम में तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से उत्तराखंड को भाजपा के केंद्रीय संगठन में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है।
तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद भी रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय संगठन में उन्हें मिली जिम्मेदारी राज्य की राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
वहीं, अमित मालवीय को आईटी सेल प्रमुख की जिम्मेदारी से हटाकर दीपक म्हस्के को कमान देना भाजपा की नई टीम में प्रमुख बदलावों में शामिल है। नई टीम में कई अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को भी जगह दी गई है।


