वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IFS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती
- सरकार ने जारी किए आदेश, प्रमुख वन संरक्षक से अतिरिक्त प्रभार वापस; कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों की जिम्मेदारियों में व्यापक फेरबदल करते हुए नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेशों के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
नई व्यवस्था के अनुसार प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कपिल लाल से CAMPA तथा नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। वहीं नीना ग्रेवाल को मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के साथ उत्तराखंड वन विकास निगम की प्रबंध निदेशक (एमडी) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव मधुकर धकाते से वन विभाग से संबंधित दायित्व वापस लेते हुए उन्हें पूर्ववत मुख्यमंत्री के विशेष सचिव तथा अल्पसंख्यक विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
इन अधिकारियों को मिली नई तैनाती
- अमित कंवर – चकराता वन प्रभाग
- वैभव कुमार सिंह – देहरादून वन प्रभाग
- दीपक सिंह – तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी
- आशुतोष सिंह – टौंस वन प्रभाग
- पुनीत तोमर – तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर
- जीवन मोहन दगाड़े – उत्तरकाशी वन प्रभाग
- अभिमन्यु – अल्मोड़ा वन प्रभाग
- आदित्य राणा – पिथौरागढ़ वन प्रभाग
- रजत सुमन – केदारनाथ वन प्रभाग
- प्रणाली रमेश – बद्रीनाथ वन प्रभाग
शासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती का कार्यभार ग्रहण करें तथा अनुपालन रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएं। यह फेरबदल वन विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


