बड़ी खबर: जसपाल राणा की यादों के बीच मां श्यामा देवी का निधन, खेल जगत शोकाकुल

जसपाल राणा की यादों के बीच मां श्यामा देवी का निधन, खेल जगत शोकाकुल

देहरादून। भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए दुखों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महान निशानेबाज और कोच Jaspal Rana के निधन के कुछ ही दिनों बाद उनकी माता Shyama Devi Rana का भी निधन हो गया है।

बताया जा रहा है कि 49 वर्षीय बेटे के अचानक निधन का गहरा सदमा श्यामा देवी राणा सहन नहीं कर सकीं। उनका इलाज नई दिल्ली स्थित एक आर्मी अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

गौरतलब है कि भारतीय शूटिंग के दिग्गज Jaspal Rana का 12 जून 2026 को हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया था। उनके निधन से खेल जगत और करोड़ों प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई थी।

जसपाल राणा भारत के सबसे सफल पिस्टल निशानेबाजों में गिने जाते थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए कई पदक जीते और बाद में बतौर कोच भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बेटे के निधन के कुछ ही दिनों के भीतर मां के चले जाने से राणा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे खेल जगत के लिए बेहद भावुक और पीड़ादायक है।