उत्तराखंड में बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में संशोधन किया है। पहले यह अवकाश 27 मई 2026 (बुधवार) को घोषित किया गया था, लेकिन अब शासन की ओर से नया आदेश जारी करते हुए 28 मई 2026 (बृहस्पतिवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत राज्य के सभी बैंक, कोषागार और उप-कोषागार भी 28 मई को बंद रहेंगे। शासन ने स्पष्ट किया है कि अवकाश से संबंधित अन्य सभी शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी।
सरकार के इस फैसले के बाद विभिन्न विभागों, बैंकिंग संस्थानों और आम लोगों को अपनी कार्ययोजनाओं में बदलाव करना होगा। संशोधित आदेश सभी संबंधित विभागों को भेज दिया गया है।
देखें आदेश:-

