बिग ब्रेकिंग: शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, फैसले के बाद भावुक हुए केजरीवाल

शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, फैसले के बाद भावुक हुए केजरीवाल

दिल्ली के बहुचर्चित आबकारी विभाग (शराब नीति) मामले में आम आदमी पार्टी को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है।

साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी मामले में राहत देते हुए आरोपों से मुक्त कर दिया गया।

फैसला सुनाए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल कोर्ट परिसर में भावुक नजर आए। समर्थकों ने इसे “सत्य की जीत” बताया।

कोर्ट की अहम टिप्पणी

सुनवाई के दौरान जज ने सीबीआई द्वारा चार्जशीट में “साउथ ग्रुप” जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर नाराज़गी जताई। कोर्ट ने कहा कि ऐसे शब्दों का प्रयोग उचित नहीं है।

जज ने टिप्पणी करते हुए कहा

“मेरे मन में यह चिंता थी कि ‘साउथ ग्रुप’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किया गया। अगर यही चार्जशीट चेन्नई में दाखिल होती तो क्या वहां भी ‘साउथ ग्रुप’ लिखा जाता? यह शब्द किसने बनाया?”

इस पर सीबीआई की ओर से दलील दी गई कि यह कई आरोपियों के लिए इस्तेमाल किया गया साझा शब्द था। हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।

सिसोदिया को बड़ी राहत

कोर्ट ने कहा कि जिस समय कथित अनियमितताओं की बात कही जा रही थी, उस समय आबकारी विभाग मनीष सिसोदिया के पास था, लेकिन अभियोजन पक्ष ठोस सबूत पेश करने में असफल रहा।

राजनीतिक हलकों में हलचल

फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं विपक्ष की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अपडेट जारी है…