बिग ब्रेकिंग: देहरादून में भीषण सड़क हादसा। टेम्पो से टकराकर पलटी बस, कई लोग दबे। देखें वीडियो….

देहरादून में भीषण सड़क हादसा। टेम्पो से टकराकर पलटी बस, कई लोग दबे। देखें वीडियो….

देहरादून। शिमला बायपास रोड पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। सिंघनिवाला में यात्रियों से भरी बस लोडिंग गाड़ी से टकराई। बस पलटी, स्कूली बच्चे और कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

दुर्घटनाग्रस्त हुई बस ISBT से हरबर्टपुर विकास नगर चलने वाली सिटी बस है। देहरादून पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी है। बस के नीचे भी कुुुछ लोग दबे। हादसा इतना भीषण था कि, मौके पर चीख पुकार  से अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस राहत बचाव कार्य में तत्काल जुटी।

देखें वीडियो:-

पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक बच्चा और एक व्यक्ति सहित दो लोगों की मौत हुई है। 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह मौके पर रवाना हुए।