सावधान: मिलावटखोरों पर FDA का शिकंजा, लगेगा जुर्माना होगी छह साल की जेल

मिलावटखोरों पर FDA का शिकंजा, लगेगा जुर्माना होगी छह साल की जेल

देहरादून। उत्तराखंड में मिलावटखोरों पर FDA ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिसके लिए SOP भी जारी कर दी गयी है। मिलावट खोर पर सख्त जुर्माना भी लगाया जाएगा और छह साल की जेल होगी।

बॉर्डर पर सख्त पहरा है। साथ ही ऑनस्पॉट टेस्ट सैंपल लिए जा रहे हैं। विजिलेंस सेल और सर्विलांस के जरिए सख्त मॉनिटरिंग शुरू की गई है।

होली से पहले उत्तराखंड में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। फूड सेफ्टी विभाग ने एसओपी जारी की है। एसओपी के अनुसार, मिलावटखोरों पर पांच लाख जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, छह साल की जेल होगी

खाद्य आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि बॉर्डर पर सख्त पहरा है। साथ ही ऑनस्पॉट टेस्ट सैंपल लिए जा रहे हैं। विजिलेंस सेल और सर्विलांस के जरिए सख्त मॉनिटरिंग शुरू की गई है।

अपर आयुक्त एवं ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने बताया कि मिलावटखोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसओपी जारी की गई है।