बड़ी खबर: अस्पताल में भर्ती अपनी माँ से मिलने हिमालयन अस्पताल पहुँचे CM योगी आदित्यनाथ

अस्पताल में भर्ती अपनी माँ से मिलने हिमालयन अस्पताल पहुँचे CM योगी आदित्यनाथ

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी माता सावित्री देवी से मुलाकात की और काफी देर तक बातचीत कर उनका हाल चाल जाना।

सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर देहरादून एयरपोर्ट से लेकर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसी का पहरा रहा। उनके साथ पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक भी साथ में मौजूद रहे।

बता दें कि सीएम योगी की मां सावित्री देवी को शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती किया गया था। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें वार्ड 111 के 15 नंबर कक्ष में भर्ती किया गया है।

हिमालयन अस्पताल के डायरेक्टर डॉ हेम चन्द्रा ने बताया कि, सीएम योगी की माता पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती है, जिनकी आंख में परेशानी होने की वजह से उनका उपचार चल रहा है। हालांकि उनकी उम्र के लिहाज से कई तरह की परेशानी हो जाती है। लेकिन अभी वह काफी हद तक ठीक हैं।