बड़ी सफलता: तीन वन्य जीव तस्कर दो हाथी दांत के साथ गिरफ्तार

तीन वन्य जीव तस्कर दो हाथी दांत के साथ गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड STF, यूपी STF तथा वाइल्ड लाइफ क्राइम कस्ट्रोल ब्यूरो दिल्ली की टीम ने आज एक ज्वाइंट आपरेश में बरेली क्षेत्र से तीन वन्य जीव तस्कारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हाथी दांत बरामद किए हैं। तस्करों के विरुद्ध थाना सीवीगंज, बरेली में वन्यजीव अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।

उत्तराखंड STF के SSP नवनीत भुल्लर ने बताया कि, STF को उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों में वन्यजीव अंगो की तस्करी का इनपुट मिल रहा था, जिस पर STF की एक टीम को गोपनीय रुप से इस पर कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

आज इन तस्करों का भारी मात्रा में वनजीव अंगो के साथ बरेली में लोकेशन मिलने पर उत्तराखंड STF के सीओ आरबी चमोला के नेतृत्व में उत्तराखण्ड STF, यूपी STF तथा WCCB दिल्ली की संयुक्त टीम ने बरेली के थाना सीवी गंज क्षेत्र में रेड कर तीन अन्तर्राज्यीय वनजीव तस्करों को गिरफ्तार किया।

उनके कब्जे से दो अदद हाथी दांत (करीब सवा तीन फुट लंबाई के) बरामद किए।

भुल्लर ने बताया कि, हाथी का शिकार कब, कहां और किस तरह किया गया, यह पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्करों के विरुद्ध थाना सीवीगंज जनपद बरेली में वन्यजीव अधि० (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से वन्यजीव अंगो की तस्करी में लिप्त थे। STF की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी महेन्द्र गिरि, मुख्य आरक्षी किशोर कुमार व आरक्षी दीपक भट्ट की विशेष भूमिका रही।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. आदित्य विक्रम पुत्र सत्येंद्र सिंह, निवासी मां वैष्णो कुंज, ग्रीन पार्क, थाना बारादरी, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश। उम्र 24 वर्ष।
  2. नत्था सिंह पुत्र स्व. गुरदयाल सिंह निवासी गंगा बेहड़ फॉर्म, थाना मिगहसन, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश। हाल नानकमत्ता गुरुद्वारा, थाना नानकमत्ता, जनपद उधम सिंह नगर। उम्र 45 वर्ष।
  3. करण सिंह पुत्र स्व. सेवाराम निवासी, गली नंबर 1 मकान नंबर 3 थाना बारादरी, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश। उम्र 40 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली टीम उत्तराखंड STF

  1. निरीक्षक एम०पी०सिंह
  2. उ०नि० केजी मठपाल
  3. मु०आ० महेन्द्र गिरि
  4. मु०आ० किशोर कुमार
  5. आरक्षी दीपक भट्ट
  6. आरक्षी मोहित वर्मा
  7. मु०आ० रविन्द्र बिष्ट
UP STF टीम
  1. उप निरीक्षक राशिद अली
  2. हेड कांस्टेबल संदीप कुमार
  3. कांस्टेबल शिव ओम पाठक
  4. कांस्टेबल संजय यादव
  5. हेड कांस्टेबल खान मोहम्मद
  6. हेड कांस्टेबल चालक मनोज अवस्थी