बिग ब्रेकिंग: CM धामी ने गोलज्यू मंदिर में न्याय के देवता गोलू देवता के दर्शन कर की पूजा अर्चना

CM धामी ने गोलज्यू मंदिर में न्याय के देवता गोलू देवता के दर्शन कर की पूजा अर्चना

चंपावत। एक दिवसीय चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चंपावत स्थित गोलज्यू मंदिर में न्याय के देवता गोलू देवता के दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने बड़ी संख्या में आए स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनके कुशलक्षेम भी जाना।

           चंपावत में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक कर संवाद किया। इस दौरान क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों व संगठनात्मक विषयों के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है और परिवार के साथ सहभोज सदैव ही विशेष क्षण होता है।