अपडेट: उत्तराखंड में इस सरकारी नौकरी के लिए वॉक इन इंटरव्यू कल। पढ़ें….

उत्तराखंड में इस सरकारी नौकरी के लिए वॉक इन इंटरव्यू कल। पढ़ें….

चंपावत। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार, वैज्ञानिक प्रशासनिक सहायक की अस्थाई भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू किए जा रहे हैं।

इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए CSIR भारत पैट्रोलियम संस्थान, उत्तराखंड देहरादून के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि वैज्ञानिक प्रशासनिक सहायक की अस्थाई भर्ती के लिए वाक इन इंटरव्यू (साक्षात्कार के आधार पर) लिए जा रहे हैं।

जिसमें अभ्यर्थी की आवश्यक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BSC विज्ञान में स्नातक के साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 50 वर्ष नियत की गई है।

इसके लिए 7 जून 2024 शुक्रवार को प्रातः 8:30 बजे CSIR भारत पेट्रोलियम संस्थान मोहकमपुर, हरिद्वार रोड, देहरादून में साक्षात्कार होगा। चयनित अभ्यर्थियों को ग्राम भिंगराड़ा, ब्लॉक पाटी जनपद चंपावत में काम करना होगा।