Weather Update: आज इन जिलों में बरसेंगे बादल, देहरादून समेत इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट। पढ़ें….

आज इन जिलों में बरसेंगे बादल, देहरादून समेत इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट। पढ़ें….

Weather Update: उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश और बिजली चमकने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है वहीं मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने से झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

आज का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 28 मई मंगलवार को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी , पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर जिले सहित अन्य मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के तमाम मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने से दोपहर के समय हीट वेव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे तक घरों से अनावश्यक बाहर न निकलने की एडवाइजरी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक फिलहाल अगले 24 घंटे मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।

तापमान की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 40.4 और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 41.0 और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 29.0 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा।