CM योगी आदित्यनाथ की माता AIIMS ऋषिकेश में भर्ती

CM योगी आदित्यनाथ की माता AIIMS ऋषिकेश में भर्ती

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85) को आज मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया। एम्स प्रशासन का कहना है कि वृद्धावस्था में होने वालीं दिक्कतों के चलते उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है।

एम्स प्रशासन का कहना है कि अधिक उम्र में होने वालीं समस्याओं के चलते रूटीन चेकअप के लिए सावित्री देवी यहां पहुंची हैं। मंगलवार को विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। बताया जा रहा है कि योगी की बहन शशि पयाल भी मां को देखने आई थीं।

सीएम के परिवार को मिलने वाली सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात पुलिसकर्मी भी एम्स में मौजूद हैं। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने सावित्री देवी के भर्ती होने की पुष्टि की है।

उम्रदराज लोगों को परेशानियों से बचाने के लिए यह विभाग

जिरियाट्रिक वार्ड 60 साल से ऊपर वालों के लिए होता है। सभी विभागों के डॉक्टर इस वार्ड में आकर बुजुर्गों का उपचार करते हैं। यह सुविधा इसलिए बनाई गई है, ताकि उम्रदराज लोगों को उपचार के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर न काटने पड़ें।