Weather Update: इन जिलों में बर्फबारी की संभावना। अलर्ट जारी

इन जिलों में बर्फबारी की संभावना। अलर्ट जारी

Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

बर्फबारी से आसपास के क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं अन्य जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 और 27 फरवरी को मौसम बिगड़ा रहेगा और कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।

शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर का तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस और मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 11.4 न्यूनतम तापमान माईनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई टिहरी में अधिकतम तापमान 13.0 और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस, पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 16.1 और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मैदानी इलाकों में बढ़ सकता है तापमान

रविवार को सबसे अधिक तापमान खटीमा में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 26 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल सकता है।

इससे 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं अन्य जनपदों में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। जिससे मैदानी जिलों का तापमान बढ़ने की संभावना है।