बड़ी खबर: दर-दर भटकने को मजबूर दिव्यांग खिलाड़ी। सरकार से मिली निराश, खानपुर विधायक से उम्मीद

दर-दर भटकने को मजबूर दिव्यांग खिलाड़ी। सरकार से मिली निराश, खानपुर विधायक से उम्मीद

रिपोर्ट- सलमान मलिक
हरिद्वार। उत्तराखंड के ऋषिकेश की दिव्यांग खिलाड़ी जहां एक और बैडमिंटन में विदेशों तक अपना लोहा मनवा चुकी है।

वही उत्तराखंड सरकार ने उसे निराश किया है। इसी निराशा के चलते आज उसने अपनी लाचारी की कहानी खानपुर विधायक उमेश कुमार को सुनाई है।जहां उन्होंने हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है।

दिव्यांग बैडमिंटन खिलाड़ी नीरजा गोयल ने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है और जापान टोकियो में जा कर देश का नाम भी रोशन किया है पर उत्तराखंड सरकार से उसे आज तक किसी तरह की सहूलियत नही मिल पाई।

हालांकि उन्हें खेलमंत्री द्वारा स्पोर्ट्स व्हील चेयर उपलब्ध कराई गई थी पर उत्तराखंड सरकार द्वारा कोई कोच उपलब्ध नही कराया गया जिससे उसे संव्यम के खर्चे पर बाहर आना जाना पड़ता है।

इस संबंध में उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री से मिलने का भी प्रयास किया पर उन्हें मुख्यमंत्री से नही मिलने दिया गया जिसके चलते आज वह बड़ी उम्मीद के साथ खानपुर विधायक से मिली है। उन्हें उम्मीद है कि वह उनकी मदद करवाने में उनका साथ देंगे।

वही विधायक उमेश कुमार का कहना है कि, एक दिव्यांग खिलाड़ी को इतनी परेशानिया झेलनी पड़ रही है। यह बड़े दुख की बात है इस संबंध में वह जल्द ही मुख्यमंत्री से बात करेंगे।