अपराध: सोशल मीडिया पर कमेंट करने पर छात्रों में हुआ विवाद, दो छात्रों ने एक छात्र पर किया धारदार हथियार से हमला

सोशल मीडिया पर कमेंट करने पर छात्रों में हुआ विवाद, दो छात्रों ने एक छात्र पर किया धारदार हथियार से हमला

अल्मोड़ा। सोशल मीडिया के दौर में आये दिन कई विवाद हो रहे है। अब खबर अल्मोड़ा जिले से है। जहां छात्रों के बीच सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दो छात्रों ने मिलकर एक छात्र पर धारदार हथियार से गले में वार कर दिया।

आनन-फानन में छात्र को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लाॅक के खूंट निवासी रितिक भोज का गांव के ही दो छात्रों से सोशल मीडिया में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि, कमेंट करने पर दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ।

इसके बाद विगत गुरुवार देर शाम दोनों छात्रों ने रितिक को गांव के पास बुलवाया। जहां फिर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में गालीगलौच हुई। मामला मारपीट तक पहुंच गया।

आरोप है कि एक छात्र ने रितिक के गले में धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपी उसे वहां छोड़ मौके से फरार हो गए। रितिक के परिजन उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे।

उसके गले में लगभग 10 से अधिक टांके आए। इसम मामले में राजस्व उप निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि मामले में जानकारी ली गई है। फिलहाल शिकायत नहीं मिली है।