खुशखबरी: BRP और CRP के 955 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी। जल्द शुरू होगी भर्ती

BRP और CRP के 955 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी। जल्द शुरू होगी भर्ती

देहरादून। BRP और CRP के 955 पदों पर जल्दी ही भर्ती शुरू की जाएगी। इसके लिए सरकार ने शिक्षा विभाग को ब्लॉक और संकुल संदर्भ व्यक्ति (BRP–CRP) की आउटसोर्स आधार पर नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी है।

बता देें कि, इस भर्ती में BRP के 255 जबकि CRP के 670 पद शामिल हैं। कानूनी पेच व विभागीय विवादों के चलते कई वर्षों से इन पदों पर नियुक्तियां अटकी हुई थी।

शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा बंशीधर तिवारी को इस संबंध में कार्यवाही शुरू करने के आदेश दिए हैं।

आपको जानकारी दे देें कि, आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त होने वाले कार्मिकों की सेवा अवधि केवल परियोजना की अवधि तक ही होगी। योजना समाप्त होने पर उनकी सेवाएं स्वतः ही समाप्त हो जाएगी।

राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा तिवारी ने जानकारी दी कि BRP–CRP की नियुक्ति में पात्रता और अनुभव के कड़े मानक तय किए जा रहे हैं। इनकी जिम्मेदारी बेसिक और जूनियर स्तर पर शिक्षण में मदद की होगी।

इसलिए उनके लिए शिक्षक के समान ही मानक रखे जाएंगे। सामान्य शैक्षिक योग्यता के साथ उच्च शिक्षा की उपाधियों के लिए अतिरिक्त देने का प्रावधान हो।