एक्सक्लूसिव: देहरादून मेयर की संपत्ति का बड़ा खुलासा। विजिलेंस में शिकायत

पांच साल में दस गुणा बढ़ गयी देहरादून मेयर की संपत्ति। विजिलेंस में शिकायत

  • मेयर बनने के बाद खरीदीं 11 संपत्तियां, बाजार मूल्य 20 करोड़।
  • आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस में शिकायत।

देहरादून। आरटीआई एक्टिविस्ट व जाने-माने एडवोकेट विकेश सिंह नेगी ने देहरादून कचहरी परिसर स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर देहरादून के महापौर/मेयर सुनील उनियाल गामा को लेकर कई बड़े खुलासे किये हैं।

पुख्ता दस्वाबेंजों के साथ किये गये इन खुलासों के साथ ही उन्होंने पूरे मामले की शिकायत विजिलेंस से भी की है। विकेश सिंह नेगी ने मेयर पर अपने पद का दुरूपयोग कर आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप लगाया है।

देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा आय से अधिक संपत्ति जुटाने के मामले को लेकर विवाद में आ गए है।