ब्रेकिंग: IFS अधिकारियों के प्रोमोशन। देखें लिस्ट….

IFS अधिकारियों के प्रोमोशन। देखें लिस्ट….

देहरादून। उत्तराखंड वन महकमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। शासन ने उप वन संरक्षक के पद पर कार्यरत 6 IFS अधिकारियों के प्रमोशन किए है। इस संबंध में सचिव वन विजय कुमार यादव ने प्रमोशन आदेश जारी किया है।

सचिव वन विजय कुमार यादव द्वारा जारी किए गए आदेश में उत्तराखंड वन विभाग में उप वन संरक्षक के पद पर कार्यरत 6 अधिकारियों को जयंत श्रेणी वेतन मैट्रिक्स स्तर 13 के पद पर पदोन्नति दी गई है।

प्रमोशन पाने वाली लिस्ट में देहरादून में डीएफओ की जिम्मेदारी संभाल रहे नीतीश मणि त्रिपाठी भी शामिल हैं। इसके अलावा डॉक्टर चंद्रशेखर सनवाल, नीतू लक्ष्मी, मयंक शेखर झा, कहकशां नसीम और कोको रोसो का नाम भी शामिल है