RTI खुलासा: बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में आया 67 किलो सोना और कई क्विंटल चांदी का चढ़ावा

बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में आया 67 किलो सोना और कई क्विंटल चांदी का चढ़ावा

हल्द्वानी के आर.टी.आई.एक्टिविस्ट हेमंत गोनिया ने बद्रीनाथ और केदारनाथ में आए भक्तों और उनसे प्राप्त चढ़ावे पर सूचना मांगी। इस पर मिली सूचना को आपने भी देखना चाहिए।

आर.टी.आई.में मिली जानकारी के क्रम में श्री.केदारनाथ और श्री.बद्रीनाथ धामों में भक्तों/यात्रियों की संख्या और मंदिरों को प्राप्त दान का विवरण क्रमवद्ध तरीके से दिया गया है।

श्री.केदारनाथ में चढ़ावे के विवरण में राज्य निर्माण से 2022 तक दान में प्राप्त सोना 8 किलो और 321 ग्राम, चांदी मलुवा 11 कुंटल 10 किलो और 387 ग्राम, चांदी के सिक्के 1012 पीस, गिन्नी 28 ग्राम और 670 मिलीग्राम व गरारे 98 पीस। केदारनाथ में राज्य स्थापना से अब तक यात्रियों की संख्या 1,260,459,156,139 रही है।

केदारनाथ में फरवरी 2022 तक अनगिनत आय प्राप्त हुई है जबकि केदारनाथ की सांयकालीन आरती में 2016 से 2022 तक के ही विवरण दिए गए हैं।

इसमें कहा गया है कि, दस्तावेज 2013 की भीषण आपदा में दस्तावेज नष्ट हो गए। वर्ष 2016 से वर्ष 2021 तक 630,001,347,350 रुपये दान स्वरूप आए हैं।

इसके अलावा बद्रीनाथ में सोना स्टॉक में खालिस सोना 915 ग्राम, सोना मलुवा 41 किलो और 753 ग्राम, जेवरात 10 किलो 945 ग्राम, अशरफी 9 पीस, गिन्नी 241 ग्राम, गोल्ड बॉन्ड 4 किलो और 119 ग्राम।

इसके साथ ही बद्रीनाथ में चांदी स्टॉक में चांदी मलुवा 31 कुंटल 93 किलो और 813 ग्राम, चांदी रुपये 7108 पीस समेत कुल 850 नग जमा है। बद्रीनाथ में वर्ष 2000 से 2022 तक कुल 422,660,394,079 पर्यटकों/भक्तों ने दर्शन किये।

बद्रीनाथ धाम में राज्य स्थापना से वर्ष 2021 तक अनगिनत आय प्राप्त हुई है। सूचना का अधिकार अधिनियम(आर.टी.आई.)के तहत श्री.बद्रीनाथ केदारनाथ ट्रस्ट से मिली जानकारी के आधार पर हल्द्वानी निवासी हेमंत गोनिया ने ये जानकारियां दी हैं।

जानकारी में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बैंकों में जमा संपत्ति का विवरण दिया गया है। जानकारी मांगने पर दोनों धामों में कार्यरत कर्मचारियों की सैलरी का भी ब्यौरा दिया गया है।