वीडियो: नेशनल हाईवे पर गजराज के आने से मचा हड़कंप। वीडियो वायरल

नेशनल हाईवे पर गजराज के आने से मचा हड़कंप। वीडियो वायरल

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार-नजीबाबाद रोड पर गेंडीखाता ग्राम नेशनल हाइवे पर हाथी के आने से हड़कंप मच गया। कई घंटे तक हाथी हाईवे पर चहल कदमी करता रहा। आस-पास से गुजर रहे लोगों में हाथी को देखकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

देखें वीडियो:-

हाथी के हाईवे पर आने की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को हाईवे से जंगल की ओर खदेड़ा। गनीमत रही कि, हाथी के हाईवे पर आने से कोई जनहानि नहीं हुई।

हाथी का यह वीडियो वहां गुजर रहे लोगों द्वारा बनाया गया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

दरसल यह क्षेत्र राजाजी से सटा हुआ है। आए दिन जंगली जानवर जंगल से निकलकर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। मगर वन विभाग जंगली जानवरों को रिहायशी इलाकों में आने से रोकने में नाकाम साबित होता है।