धर्मनगरी में विवाहिता ने काटी हाथ की नस। हालत गंभीर

धर्मनगरी में विवाहिता ने काटी हाथ की नस। हालत गंभीर

हरिद्वार। खबर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से है। अब एक विवाहिता ने अपनी हाथ की नस काट ली। बताया जा रहा है कि, पति से विवाद के चलते विवाहिता ने यह कदम उठाया। आनन-फानन में ससुराली उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां विवाहिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार मध्य हरिद्वार में रहने वाली विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में हाथ की नस काट कर जान देने का प्रयास किया।

इस दौरान ससुरालियों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। जिसके बाद विवाहिता को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि, विवाहिता का उसके पति के साथ विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने ब्लेड से हाथ की नस काट डाली। ससुराल वाले ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।