गुड़ न्यूज़: नौकरी का खुला पिटारा। जल्द होगी 900 पदों पर होमगार्ड्स की भर्ती, महिला-पुरुषों के पद रिक्त

नौकरी का खुला पिटारा। जल्द होगी 900 पदों पर होमगार्ड्स की भर्ती, महिला-पुरुषों के पद रिक्त

देहरादून। उत्तराखंड में जल्द 900 होमगार्ड की भर्ती होगी। मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कमांडेंट जनरल होम गार्ड्स आईजी केवल खुराना के मुताबिक राज्य में होमगार्ड के साडे 6000 पद हैं, जिनमें से 5600 पद भरे हुए हैं जिनमें 239 महिला होमगार्ड हैं।

केंद्रीय होमगार्ड निदेशालय को 10% महिलाओं के पद होमगार्ड में भर्ती करने के प्रस्ताव पर सहमति के बाद अब जल्द खाली पड़े 900 पदों पर भर्ती होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें 411 पद महिलाओं में आरक्षित होंगे ताकि उनकी संख्या 10% के हिसाब से 650 हो सके। इसके अलावा बाकी पद पुरुषों के भर्ती होंगे।

उधर उम्र दराज और अनफिट होमगार्ड को हटाने की भी तैयारी की जा रही है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में सब कुछ ठीक-ठाक रहा है, तो राज्य में 900 होमगार्ड की भर्ती होगी।