गजब: बीआरओ की सड़क पर चली पोकलैंड मशीन। सड़क हुई छतिग्रस्त

बीआरओ की सड़क पर चली पोकलैंड मशीन। सड़क हुई छतिग्रस्त

रिपोर्ट- गिरीश चन्दोला
चमोली। ग्वालदम कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर अज्ञात पोकलैंड मशीन के द्वारा सड़क का डामरीकरण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सीमा सड़क संगठन की सड़क पर पोकलैंड मशीन चलने से हॉट मिक्स सड़क पर बने गड्ढे गए। आपको बताते चलें कि, सीमा सड़क संगठन के द्वारा इस सड़क पर 2 वर्ष पहले ही हॉट मिक्स किया गया है। सोचने वाली बात है कि, आखिर किसकी अनुमति से सड़क पर पोकलैंड मशीन दौड़ गई।

जिसकी देखरेख वर्तमान में बीआरओ कर रहा है। इस संबंध में बीआरओ के मेजर शिवम अवस्थी ने कहा कि, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। अज्ञात पोकलैंड मशीन का पता लगाया जा रहा है।

अब देखने वाली बात होगी कि, बीआरओ इस अज्ञात पोकलैंड मशीन की खोजबीन कर कारवाही करेगा या ऐसे ही लापरवाही बढ़ती जाएगी।