अपराध: डेढ़ वर्षीय बच्चे संग नहर में कूदी विवाहिता। दोनों की मौत

डेढ़ वर्षीय बच्चे संग नहर में कूदी विवाहिता। दोनों की मौत

हरिद्वार। डेढ़ वर्ष के बच्चे को गोद में लेकर एक महिला ने नहर मेे छलांग लगा दी। महिला गृह क्लेश के चलते मानसिक रूप से काफी परेशान थी। सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनो शवों को बरामद कर लिया।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से यूपी के संभल की रहने वाली निशा उम्र 26 वर्ष, पत्नी विक्रम सिंह हाल निवासी रावली महदूद ने आज अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में कूदते देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया।

तभी किसी ने घटना की सूचना बहादराबाद पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की टीम बुलाकर मां-बच्चे की तलाश में सर्च अभियान चलाया। गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद दोनों के शवो को पथरी पावर हाऊस से बरामद कर लिया।

बहादराबाद प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि, दोनों के शवों को पथरी पावर हाऊस से बरामद कर लिया गया है। मौके पर महिला के परिजन भी पहुंच चुके थे।