बिग ब्रेकिंग: शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए परीक्षाओं की समय सारणी जारी। अब इस माह होंगी यह परीक्षाएं

शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए परीक्षाओं की समय सारणी जारी। अब इस माह होंगी यह परीक्षाएं

शैक्षिक सत्र 2022-23 हेतु मासिक परीक्षा में सम्मिलित उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर के मानकों के अनुसार इकाई परीक्षा किये जाने के सम्बन्ध में नए आदेश जारी किए गए हैं।

उपरोक्त विषयक निदेशालय के पत्र संख्या: अकादमिक / 1525-34 / मा०परीक्षा / 2022-23 दिनांक 23 अप्रैल, 2022 के माध्यम से शैक्षिक सत्र 2022-23 में सम्पन्न की जाने वाली मासिक परीक्षाओं हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश एवं समय-सारणी प्रेषित की गयी है।

प्रेषित समय-सारणी एवं दिशा-निर्देशों में उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर के दिशा-निर्देशों के आधार पर सम्पन करायी जाने वाली सत्र की 04 इकाई (मासिक) परीक्षा क्रमशः माह अगस्त सितम्बर, दिसम्बर, 2022 एवं जनवरी, 2023 में कराये जाने के निर्देश दिये गये थे।

उक्त के सम्बन्ध में सचिव, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर, नैनीताल के पत्र सं०: उ०वि०शि०प० / शोध-पाठ० / इकाई प० / 41 / 2022-23 दिनांक 10 मई, 2022 द्वारा उपलब्ध कराये गये सुझाव एवं इकाई (मासिक) परीक्षा हेतु संशोधन प्रस्ताव का संज्ञान लेने पर इकाई (मासिक) परीक्षाओं में आंशिक संशोधन करते हुए कक्षा 9 एवं कक्षा 10 हेतु क्रमशः मई 2022 अगस्त, 2022 नवम्बर, 2022 एवं दिसम्बर, 2022 तथा कक्षा 11 एवं 12 हेतु क्रमशः जुलाई 2022 अगस्त 2022 नवम्बर 2022 दिसम्बर 2022 निम्नवत् इकाई (मासिक) परीक्षाओं को निर्धारित किया जाता है।

देखें आदेश:-