यहां सिविल अस्पताल में डॉक्टर की सेवाएं बटोर रही सुर्खियां। शहर से लेकर देहात तक चर्चाएं

यहां सिविल अस्पताल में डॉक्टर की सेवाएं बटोर रही सुर्खियां। शहर से लेकर देहात तक चर्चाएं

रिपोर्ट- सलमान मलिक
रुड़की। एक ओर जहाँ धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों का अलग-अलग रूप देखा जाता है। वहीं रुड़की सिविल अस्पताल में एक ऐसे डॉक्टर तैनात है, जिनकी शहर से लेकर देहात क्षेत्र में चर्चाए आम हैं।

आपको बता दें कि, सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर विवेक लूम्बा मरीजों की दिन-रात सेवा करने में लगे हुए हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों का लहना हैं कि, डॉक्टर विवेक लूम्बा का उनके प्रति बहुत अच्छा व्यवहार रहता है।

बताते हैं कि, मरीजों की आधी रात भी अस्पताल पहुंचकर देख-रेख करने निकल जाते हैं। बड़े-बड़े ऑपरेशन कर मरीजों को एक नई जिंदगी देने का काम कर रहे हैं।

डॉक्टर विवेक लूम्बा का कहना है कि, वो मरीजों के दर्द को अपना दर्द समझते हैं। जिसकी वजह से वो किसी मरीज का दर्द बरदास्त नहीं कर पाते। डॉक्टर विवेक लूम्बा गरीबो की अपने निजी स्तर से भी मदद करते हैं, जिनकी सेवा खूब सुर्खियां बटोर रही है।