दून अस्पताल में हड़ताल पर आए आउटसोर्स कर्मचारी। फिर हुआ यह….

दून अस्पताल में हड़ताल पर आए आउटसोर्स कर्मचारी। फिर हुआ यह….

देहरादून। दून अस्पताल में कोरोना संक्रमण के दौरान रखे गए आउटसोर्स कर्मचारियों ने अब हड़ताल शुरू कर दी है। आगामी 31 मार्च को उनकी सेवाएं समाप्त हो रही हैं, जिसको देखते हुए शनिवार को ओपीडी के बाहर कर्मचारी धरने पर गए हैं।

बता दें कि,ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और वार्डों से कर्मचारी नदारद है, इससे मरीजों को दिक्कत हो रही है। डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने कर्मचारियों को समझाया है। उन्होंने कहा कि, मंत्री अभी विभाग में नहीं आये हैं। बजट भी अलॉट नहीं हुआ है। जिस वजह से विस्तार उनके स्तर पर नहीं हो सकता।

वहीं प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि, नियमित कर्मचारियों को कोरोना से पहले की भांति कार्य करने के लिए कह दिया है। नियमित कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाए, मरीज को कोई दिक्कत नहीं होगी।