कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत धड़ल्ले से ही रहा सोलानी अवैध खनन। बेखबर पुलिस
रिपोर्ट- शहजाद राजपूत
रुड़की के गंगनहर थाना क्षेत्र रामपुर की सोलानी नदी से खनन माफिया धड़ल्ले से खनन कर रहे है और यह खनन दिन हो या रात तकरीबन 2 दर्जन ट्रेक्टर-ट्रॉली द्वारा किया जा रहा है।
इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि, रुड़की नगर की सड़कों पर हर आधे घण्टे के अंतराल में आपको यह ट्रेक्टर-ट्रॉली सड़को पर दौड़ते हुए नज़र आ जाएंगे।
नगर के मुख्य चौराहों पर अक्सर पुलिस कर्मी या सीपीयू के जवान चेकिंग कर चालान काटते नज़र आ जाएंगे, पर यह खनन से भरे ट्रेक्टर-ट्रॉली इन्हें नज़र नही आते। वहीं प्रशासन भी इन खनन माफियाओं से बेखबर है।
खनन से भरे ट्रेक्टर ट्रॉली सड़को पर इतनी तेजी से दौड़ते है कि, कई बार इनकी चपेट में आने से कई लोग दुर्घटना ग्रस्त भी हो चुके है, लेकिन पुलिस और प्रशासन इस सब से बेखबर बना हुआ है। यह पुलिस और प्रशासन दोनो पर ही बड़े सवाल खड़े करता है।



