एक्सक्लूसिव: सीएम और अध्यक्ष दोनों तराई से, कैसे पार पाएंगे पहाड़ की रुसवाई से

सीएम और अध्यक्ष दोनों तराई से, कैसे पार पाएंगे पहाड़ की रुसवाई से

उत्तराखंड की राजनीति में सियासी भूचाल जारी है। प्रदेश के सियासी समीकरण इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि, प्रदेश के दिग्गज कैबिनेट मंत्री एवं कुछ शीर्ष विधायक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से नाराज है।

इस संदर्भ में ऐसी खबर भी आ रही है कि, मुख्यमंत्री सतपाल महाराज समेत अनेक दिग्गज विधायक दिल्ली दरबार में अपनी फरियाद रख चुके हैं। खबरों के मुताबिक एक डिप्टी सीएम गढ़वाल से बनाए जाने की संभावना है।

वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मैदान से तो एवं वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैदानी तराई क्षेत्र से हैं।

भारतीय जनता पार्टी के ये समीकरण पर्वतीय राज्य की परिपार्टी के समीकरणों पर खरा नहीं उतर पा रहे है।

इस पूरे प्रकरण से जनता यह अंदेशा जता रही है कि, कहीं ये सियासी समीकरण उत्तर प्रदेश के कुछ सीमांत जिलों को उत्तराखंड में समायोजित करने की तो नहीं।

पहाड़ी राज्य की स्थापना पहाड़ी मूल अवधारणा के आधार पर पहाड़ के विकास के संदर्भ में ही की गई थी, परंतु भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान राजनीतिक समीकरण कुछ और एक कहानी बयां कर रहे हैं।