बड़ी खबर: कोविड के कारण उत्तराखंड में स्थानांतरण सत्र हुआ शून्य। आदेश जारी

कोविड के कारण उत्तराखंड में स्थानांतरण सत्र हुआ शून्य। आदेश जारी

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू के बाद आज दूसरी बड़ी खबर है। जो वर्ष 2021-22 के लिए स्थानांतरण सत्र को शून्य कर दिया गया है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

बताते चलें कि, कोविड-19 से प्रदेश की स्थिति चरमरा गई है। अधिकांश जनपदों में अधिकारियों/कर्मचारियों को कोविड नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

आदेश में कहा गया है कि, कोविड-19 के संक्रमण में भारी वृद्धि होने के कारण राज्य के अधिकांश जिले कोरोना की जद में है। ऐसी परिस्थिति में राज्य की आर्थिक गतिविधियां बंद होने के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। ऐसी दशा में कार्मिकों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर यात्रा आदि किए जाने पर संक्रमण फैलने की आशंक बनी रहेगी। ऐसे में वर्तमान स्थानांतरण सत्र 2021-22 को प्रदेश में शून्य कर दिया है।

आदेश भी पढ़ें