बिग ब्रेकिंग: आगामी 01 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू। दुकानें खुलने का समय बदला

आगामी 01 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू। दुकानें खुलने का समय बदला

 

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में चल रहे कोविड-19 कर्फ्यू को आगामी 1 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। यही नहीं आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुलने के समय में भी आंशिक परिवर्तन किया गया है। अब ऐसी दुकानें सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक खुलेंगी।

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा कोविड-19 को 1 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि, व्यापारियों की मांग को परखने के बाद आवश्यक सेवाओं वाली दुकान खुलने के समय को 7:00 से 10:00 बजे को बढ़ाते हुए 8:00 से 11:00 बजे किया गया है।

पूर्व में खुलने वाली आवश्यक दुकानें जैसे दून, अंडा, मछली, मीट, फल, सब्जी की दुकानें इस नए समय के अनुसार खुलेंगी। इसके अलावा 28 मई को आवश्यक सेवाओं की खरीदारी करने के लिए आंशिक छूट दी गई है।

यह आदेश 1 जून सुबह 6:00 बजे तक लागू रहेगा।
बताते चलें कि, पिछले समय से प्रदेश में जारी कोविड-19 के अच्छे परिणामों को देखते हुए फिलहाल कोविड-19 को आगे बढ़ाने का फैसला यथावत रखा गया है।